निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ, श्रीकांत मिश्रा ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2019 के दिये जाने वाले सम्मानों में भारत भारती सम्मान, लोहिया साहित्य, हिन्दी गौरव, महात्मा गांधी साहित्य, पं0 दीनदयाल उपाध्याय साहित्य, अवन्ती बाई साहित्य, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, विद्या भूषण, बाल साहित्य भारती, सौहार्द, हिन्दी विदेश प्रसार, विश्वविद्यालय स्तरीय, मधुलिमये साहित्य, राजर्षि पुरूषोत्मदास टण्डन, विधि भूषण तथा पं0 श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित की गयी है।
उन्होने कहा है कि उ0प्र0 हिन्दी संस्थान बाल साहित्य सम्मान नियमावली 2015 संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से संबंधित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है और उसमें उपर्युक्त निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध है, जिन्हे डाउनलोड कर देखा जा सकता है तथा सम्मानों की संस्तुति संस्थान की ई-मेल पर भी निर्धारित तिथि 08 जनवरी 2021 के भीतर भेजी जा सकती है, जिसमें संस्तुतिकर्ता को डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ को उपलब्ध कराये।