लाखों के घोटाले में घिरे ग्रामप्रधान व सेक्रेटरी पर कार्यवाही करने से क्यों कतरा रहे अधिकारी ?

Corruption Feature IV24

कौशाम्बी : मंझनपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधवा रजबर के बभनपुरवा में ग्राम प्रधान के लगभग 5 वर्ष बीत रहे है फिर भी इस गांव में विकास नहीं हुआ। कागजो में विकास कर नाली खडंजा और विद्युतीकरण की रकम निकाल ली गयी। रास्ते मेंकीचड़ और गन्दा पानी हरदम भरा रहता है। जिससे आने जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसी के चलते आए दिन झगड़ा विवाद बना रहता है।

ग्राम प्रधान की मिलीभगत से देवस्थान पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। विद्युतीकरण की तार जर्जर टूटा खंभा आज तक नहीं बदला। ठेकेदार ग्राम प्रधान की मिलीभगत से देखा जाए तो एक काम सही ढंग से नही किया गया। यानी की जो भी काम ग्राम सभा मे किया गया है अभिलेखों में पूर्ण दिखा कर रकम तो निकाल ली गयी है लेकिन मौके पर कई कार्य अधूरे नजर आ रहे है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने पर आलाधिकारी यहाँ पर आते है और ग्राम प्रधान से मिलकर मोटी रकम लेकर चले जाते है। इन्हीं कारणों से ग्राम प्रधान के हौसले बुलन्द है।

ग्रामीणों का कहना है कि आख़िरकार इन सरकारी कर्मचारियों को कौन शह देता है जिससे यह तनिक भी नही डरते है सरकार द्वारा मोटा वेतन लेने के बाद काली कमाई करने से बाज नही आते है। यह एक बड़ा जांच का विषय है। अतः अगर सही ढंग से जांच हो जाये तो इनके द्वारा किए गए घोटाले उजागर हो सकते है।

मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट