केदारेश्वर मंदिर पर बारहवीं श्री राम कथा के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन

बेहंदर/हरदोई – बेहंदर कला के ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू के द्वारा केदारेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बारहवीं श्री राम कथा आयोजन किया गया । कथावाचक अनिल पांडे द्वारा लगातार सातों दिन तक श्री रामचंद्र जी की महिमा का गुणगान कर बताया गया कि किस प्रकार से दुष्टों का नाश कर रामराज्य की स्थापना की ।

कथा के दौरान राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य अनिल पांडे ने कुंभकर्ण, मेघनाथ वध की कथा तथा श्री रामचंद्र के द्वारा किस प्रकार से रावण का वध किया । इस कथा को विस्तार से सुनाया कि किस प्रकाश से रावण युद्ध भूमि में रथ पर सवार होकर श्री रामचंद्र जी से युद्ध करने के लिए आता देख कर विभीषण जी ने रामचंद्र जी से कहते हैं कि हे प्रभु आप पैदल है। और दशानन रावण रथ पर सवार है । आप उससे युद्ध किस प्रकार से करेंगे तब श्री रामचंद्र जी ने कहा हमारे पास दूसरा रथ है । विभीषण ने पूछा प्रभु कौन सा है ? श्री राम जी ने बताया कि हमारे पास धर्म का रथ है और जिसके पास धर्म होता है और जो सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हैं उनकी विजय अवश्य होती है । हमेशा इस मार्ग पर चलते हुए अनेकों प्रकार की कठिनाइयां होती हैं । लेकिन अंत में विजय अवश्य प्राप्त होती है । इस प्रसंग को सुनकर आए हुए दूर-दूर से सभी भक्त प्रेम विभोर हो गए । कथा समापन के पश्चात महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया।

इस शुभ अवसर पर बेहंदर कला के ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू और केदारेश्वर मंदिर के अध्यक्ष श्री श्री दिगंबर 108 स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज खड़े श्री नागा बाबा संत मंत परमहंस आश्रम योगाभ्यास सतगुरु सेवा समिति दिल्ली के निवासी गुरु जी के द्वारा ग्राम वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया । कथा के आयोजन कर्ता देवी शरण, राम कुमार, राजकुमार उर्फ राजू सोनी प्रधान बेहंदर कला, इंद्र कुमार, हरिराम, हरि श्याम,अनुज एवं समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान शिव और श्री रामचंद्र जी की महिमा को सुना और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।