For Complaints and Suggestions frequently contact to Editor/Director E-Mail-- editor@indianvoice24.com or Mobile: 9936943257 (WhatsApp), 9415510476

IV24 News and Entertainment

IV24 News and Entertainment

विचारणीय विषय - विशद् विश्लेषण

जीवन की सार्थकता मे विचारशीलता का महत्त्व

  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • दिल्ली-एनसीआर
    • पश्चिम बंगाल
      • झारखण्ड
    • जम्मू-कश्मीर
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
      • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
      • हिमाचल प्रदेश
    • आन्ध्र प्रदेश
      • केरल
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • त्रिपुरा
    • नागालैण्ड
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • प्रयागराज
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • फ़ैज़ाबाद
    • बाँदा
      • बाराबंकी
    • मेरठ
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • सुलतानपुर
    • हरदोई
  • विमर्श
  • संस्मरण
  • मनोरंजन
  • अध्यात्म
  • अन्य
    • ज्ञान और विज्ञान
    • साहित्य
    • खेल
    • अध्यात्म
    • वीडियो
  • आपकी बात : THINKING MATTER
  • ज्ञान और विज्ञान
  • आपकी बात : THINKING MATTER
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • कविता
Breaking News
  • [ May 16, 2026 ] God’s descent and the restoration of virtue English Literature
  • [ May 15, 2026 ] A mother is the only soul untouched by selfish need English Literature
  • [ May 15, 2026 ] कहानी-शीर्षक– अन्त कहानी
  • [ May 14, 2026 ] ‘सर्जनपीठ’ की ओर से प्रयागराज, वाराणसी एवं बलिया से एकसाथ आयोजित राष्ट्रीय बौद्धिक परिसंवाद प्रयागराज
  • [ May 13, 2026 ] लघुकथा : घुट्टी सब्र की आपकी बात : THINKING MATTER
Homeअध्यात्मआध्यात्मिक बनिए, पर शिव की तरह

आध्यात्मिक बनिए, पर शिव की तरह

March 12, 2021 अध्यात्म 0

Share this on WhatsApp

भोजपुरी गीतों में शिव तथा पार्वती के विवाह सम्बन्धी अनेक गीत मिलते हैं, जिनमे शिव के विलक्षण रूप, विचित्र बारात आदि का वर्णन किया गया है। शिव बारात में उनकी विभत्साकृति को देख पार्वती की माता का अपनी पुत्री का विवाह से मना करने, और बाद में पार्वती के मनुहार पर शिव के सुन्दर रूप धारण करने पर विवाह कर देने के लिए माता के सहमत हो जाने का वर्णन भी कितना रस से भरा है, इसे देखिए:

लेहुना बारी रे हाथ सोपारी, ए डांड़े घुघुरवा बान्ही
लेहू देखू आऊरे बरिया कत दल आवेरे शिव बरियतिया ?
भूत बेताल आवे शिव बरियतिया, आरे शिव रूप देखलो ना जाई ।

शिवजी की बारात आ रही है, उसकी अगवानी के लिए बारी को भेजते हुए कोई कहता है कि ऐ बारी तुम अपने हाथ में सुपारी ले लो और अपनी कमर में घुंघरू बाँध लो और जाकर देखो कि शिव की बारात में कौन-कौन आ रहे हैं? और जब उसने बताया कि शिव की बारात में भूत, बैताल सब आ रहे हैं, और सर्पधारी शिव का रूप तो इतना भयंकर है कि देखा नहीं जाता।

अरे बाजऽत आवेला ढोल-बतासा, उड़ऽत आवेला निसान।
नाचऽत आवेले ईसर महादेव, बैल पऽ होके सवार।।
गउरा अइसन गेयानी सयानी, तेकर वर बउराह।
अइसन तपसिया के गउरा नाहीं देबों, बलु गउरा रहिहैं कुँवार ।।

और पार्वती की माता जब शिव को परीछने आती हैं तो सांप फुंफकार लगे, यह देख माता रुष्ट हो गयीं, उन्होंने बड़े जोर से किवाड़ बंद कर लिए, ब्याह का मंडप उखाड़ दिया, कलश फोड़ दिया और चौका पूरने के लिए रखे आटे को बिखेर दिया। माता क्रोध में बोलीं, ऐसे साधु को अपनी लड़की गौरा पार्वती को मैं नहीं दूँगी, चाहे वह कुँवारी भले ही रह जाय। पार्वती तो इतनी चतुर-सुजान है और उसका वर कैसा पागल सा है! एक अन्य भोजपुरी लोकगीत देखिए:

ए आगे परीछे गईली सासु मादागिनी, सरप छोड़ेले फुफकार।
ए उंहवां से अइली मादागिनी ठोकली, वजर केवार।।
आरे माड़ो उखारेली, कलसा फोरेली, पुरहथ देली छितराइ।।
अइसन तपसिया के गउरा नाहीं देबों, बलु गउरा रहिहैं कुँवार।
ए शिव गउरा अइसन गेयानी, सेकर सामी बउराह।।

तब कलश की ओट में छिपे-छिपे पार्वती ने शिव से अपने असल रूप में आने की बिनती की, ताकि मायके के लोग विश्वास कर सकें। यह सुन शिव ने अपनी जटा-भस्म उतार कर, स्नान किया, आठों अंग चन्दन चढ़ा, विवाह मण्डप के बीच आकर खड़े हुए, और कहा, ‘मेरी सासु और सलहज कहाँ हैं, अब आकर मेरा रूप देखें।

आरे कलसा के ओटे गउरा बिनती करे, शिवजी से अरज हमार।
तनिक ए शिव, भेख उतारू, नईहर लोग पतियाई।।
उतारेले शिव जाटा, उतारेले गागा, करेले असनान।
आठो ही अंग शिव चनन चढ़वलें, माह मंड़उवा भईले ठांढ़।।
कहाँ बाड़ी सासु, काहाँ बाड़ी सरहज, रूप देखसु अब हमार।

इसरूप को देखकर पार्वती की माता बहुत प्रसन्न हुयीं, और मण्डप सजाने लगीं. और कहा अब ऐसे तपस्वी को मैं पार्वती अवश्य दूँगी, पार्वती का विवाह अवश्य उसी से करुँगी।

आरे माड़ों गड़ावेली, कलस धरावेली, पुरहथ लिहली बटोर।
अइसन तपसिया के गउरा हम देबों, करबों मैं गउरा से बिआह।।


जी.ए. ग्रियर्सन संग डब्ल्यू.जी. आर्चर लगायत कृष्ण देव उपाध्याय, उदय नारायण तिवारी, दुर्गा शंकर प्रसाद सिंह, श्याम मनोहर पाण्डेय आदि ने भोजपुरी की बखारी से बहुत कुछ निकाला है, और बहुत सारा अब भी माटी में दबा है। भोजपुरी माटी और भाषा में दबी स्वर्णिम संस्कृति को उभारने और उसे मुख्य धारा के लेखन,गायन और रंगमंच की अटरिया पर पहुँचाने में नयी पीढ़ी को अभी और मेहनत करनी होगी।

‘शिव बारात गीत’ के बहाने नवकी पीढ़ी से निहोरा बा। ऊ सोन-जस भिनसार के हमरा इन्तजार बाऽऽ।

Share this on WhatsApp
  • Be spiritual like Lord Shiva
  • God Shiva
  • lord Shiva
  • spiritual
Previous article
Next article

Related Articles

No Picture
आपकी बात : THINKING MATTER

शिवभक्तों की ग़ज़ब की आस्था; आइए! समझते हैं

August 9, 2022 0
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में एक आध्यात्मिक विश्वविद्यालय से 41 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त

December 23, 2017 0
हरदोई

स्काउट और गाइड्स ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक

March 4, 2019 0

Advertisement

Feature Post

  • God’s descent and the restoration of virtue

    May 16, 2026 0
  • A mother is the only soul untouched by selfish need

    May 15, 2026 0
  • कहानी-शीर्षक– अन्त

    May 15, 2026 0
  • ‘सर्जनपीठ’ की ओर से प्रयागराज, वाराणसी एवं बलिया से एकसाथ आयोजित राष्ट्रीय बौद्धिक परिसंवाद

    May 14, 2026 0
  • लघुकथा : घुट्टी सब्र की

    May 13, 2026 0
  • धरती पर फिर गूँज उठे मर्यादा पुरुषोत्तम नाम प्रिये

    May 12, 2026 0
  • True knowledge elevates us all

    May 11, 2026 0
  • माँ के चरणों की धूल सदा हमको चारों धाम लगे

    May 10, 2026 0
  • हम भारतीय कल ग़ुलाम थे तो आज क्या हैँ?

    May 9, 2026 0
  • Knowledge is wealth

    May 8, 2026 0
  • देश का कोई धर्म नहीँ होगा; धर्म को राजनीति से अलग रखा जायेगा– पं० मोतीलाल नेहरू

    May 7, 2026 0
  • No Picture

    राष्ट्रपति लाम की पहली राजकीय यात्रा से और गहरे होंगे भारत-वियतनाम सम्बन्ध

    May 6, 2026 0
  • बाज़ारवाद के जाल मे फँसी मीडिया लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व और अनुवर्तन पत्रकारिता से हो रही दूर

    May 5, 2026 0
  • नदी के शब्द

    May 4, 2026 0
  • No Picture

    मीडियाकर्मियोँ को अपनी स्वतन्त्रता का आकलन स्वयं करना होगा

    May 3, 2026 0
  • संकल्पों का हठ

    May 2, 2026 0
  • तेरे नाम के सहारे, तरते हैं लोग सारे

    May 1, 2026 0
  • तुम अपने मे, मै अपने मे मस्त हूँ

    April 30, 2026 0
  • यूएनजीए अध्यक्ष की नई दिल्ली यात्रा से मिलेगी भारत-यूएन संबंधों को मजबूती

    April 28, 2026 0
  • No Picture

    अलंकरण समारोह और कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

    April 27, 2026 0
Copyright @ Indian Voice 24
L.O.C. (League Of Citizens)
Designed By: Infinity Ventures (India) Pvt Ltd