ब्रेकिंग न्यूज-
सचिन मिश्रा हत्याकांड मामले में परशुराम सेना की हुंकार से गूंजा पूरा प्रतापगढ़…
पुलिस प्रशासन ने नहीं कि आरोपितों पर कार्यवाही तो परशुराम सेना करेगा आरोपियों पर कार्यवाही–प्रदीप शुक्ला एडवोकेट
आरोपितों को फाँसी देने और उनका एनकाउंटर करने की परशुराम सेना ने की मांग…
सचिन मिश्रा के पीड़ित परिजन से मिलने पहुँचे पीरानगर गाँव राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला…
परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का परशुराम सेना ने किया वादा…
एसडीएम कुण्डा को परशुराम सेना ने सौंपा ज्ञापन । आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरिफ़्तार करने, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, शस्त्र लाइसेंस और परिवार की सुरक्षा की परशुराम सेना ने की मांग…
मौके पर वैभव पाण्डेय एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, हरीश शुक्ला, संजय शुक्ला, शैलेन्द्र पांडेय, अनिल स्वतंत्र, सुमित मिश्रा, गौरव पंडित, राजा तिवारी, पवन शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, विमल पांडेय, यतीन्द्र मिश्रा उर्फ टिंकू, शिवम पंडित, चिंतामणि शुक्ला, रमाशंकर समेत कई लोग रहे मौजूद…
सतीश मिश्रा
ब्यूरो प्रमुख Indianvoice24/अवध रहस्य
प्रतापगढ़