ठाकुरद्वारा स्कूल में नयी शिक्षा-नीति मेला आयोजित किया गया

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में मेले का आयोजन किया गया।म, जिसमें छठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों, एस.एम.सी प्रधान शालिनी चौधरी. सदस्यों व शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसका संचालन प्रवीण लता, राजीव डोगरा, अमीचंद, विमल सागर, सुनील कुमार और रविंदर कुमार के की देखरेख में हुआ।

हेडमास्टर प्रवेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों व प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं ज्यादा परिश्रम करने की भावनाओं का विकास होता है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com