कछौना (हरदोई)। जनपद हरदोई के प्रमुख एवं पंजीकृत पत्रकार संगठन हरदोई प्रेस क्लब की ब्लॉक कछौना कार्यकारिणी का का गठन शनिवार को हुआ। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवगठित ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुख्यअतिथि एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।

शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हरदोई प्रेस क्लब की कछौना इकाई के गठन के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस एवं हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेई के साथ वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र त्रिपाठी व उमा शंकर बाजपेई के द्वारा संयुक्त रुप से मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन व फूल माला चढ़ाकर किया गया। इसके बाद कछौना इकाई के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए हरदोई प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेई ने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार एसबी सिंह सेंगर के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इसके अलावा नवगठित कार्यकारिणी में दीपक कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक राठौर को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार राठौर को महामंत्री, अनूप जायसवाल को सचिव, आशीष कुमार सिंह को महासचिव, आयुष सिंह को संगठन मंत्री, अजय बाजपाई को संयुक्त मंत्री, अंकित वर्मा को मीडिया प्रभारी, रामेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष और रामजी गुप्ता को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व जिला मुख्यालय से आए हरदोई प्रेस क्लब की जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पत्रकारों व संरक्षकों का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मनोज कुमार बोस, राघवेंद्र त्रिपाठी ‘राघव’, हरिश्याम बाजपेई, आदित्य त्रिपाठी, धनीराम श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला सहित वक्ताओं ने पत्रकारिता एवं इसके बदलते स्वरूप, आयामों सहित मीडिया की समाज के प्रति जिमेदारी आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। हरदोई प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष हरिश्याम बाजपेई ने पत्रकारिता एवं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर संगठन के सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वहन की शुभकामना दी।
इस अवसर पर हरदोई प्रेस क्लब जिला कमेटी के पदाधिकारियों में वीरेश गुप्ता,आकाश शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, फ़रहान साग़री, संजीव आंनद, नईम अली, विराट सिंह (विशेष आमंत्रित सदस्य) सहित स्थानीय पत्रकार पी डी गुप्ता, नवनीत कुमार आदि पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।