दो वर्षों से बंद चल रही जन्म व मृत्यु-प्रमाणपत्र की साइट को शीघ्र चालू कराने के लिए एमएलसी ने लिखा पत्र

कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा मरेउरा में विगत दो वर्षों से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की साइट में तकनीकी गड़बड़ी के चलते प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। आम जनमानस की समस्या को ध्यान में रखते हुए सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर निराकरण का निर्देश दिया।            

बताते चलें विकासखंड कछौना के ग्राम सभा मरेउरा में विगत दो वर्षों से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की साइड नहीं चल रही है। जिससे आवेदक दर-दर भटकने को विवश हैं।आवेदक के पेंशन फॉर्म, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो रहे हैं। जबकि नियमानुसार जन्म व मृत्यु की सूचना 21 दिन के अंदर ग्राम पंचायत को देना आवश्यक है। ग्राम पंचायत उसके बाद जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का प्रावधान है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते आम जनमानस खामियाजा झेल रहा है। मामले को ग्राम प्रधान मरेउरा व क्षेत्र पंचायत सदस्य व जागरूक लोगों ने इस समस्या के बारे में सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल को अवगत कराया उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई को पत्र लिखकर समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता