किसान के भूसा स्टोर में लगी आग, भूसा छप्पर चोकर की बोरी स्वाहा

कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना की ग्राम सभा कलौली के ग्राम भुलई खेड़ा में बालक राम की चौपाल में बच्चों से खेल खेल में आग लग गई। जिसमें किसान का भूसा छप्पर जलकर स्वाहा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भुलई खेड़ा के निवासी किसान बालकराम की चौपाल गांव के बाहर है, जहां पर किसान जानवर बांधता है। जानवरों के लिए भूसा का स्टॉक रखता है। बुधवार को बच्चों की गलती से चौपाल में आग लग गई। जिससे भूसा का स्टाक छप्पर चोकर की बोरी जलकर स्वाहा हो गयी। ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से आग को बुझा लिया, थोड़ी सी चूक से किसान का नुकसान हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, राजस्व कर्मी ने नुकसान का आकलन करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कहीं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता