आग से जलकर महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

               सन्दिग्ध अवस्था मे आग लगने से एक नवविवाहिता की जलकर मौत हो गयी।सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
               थाना क्षेत्र पचदेवरा के ग्राम उबरीखेड़ा में मीनू सिंह 25 पत्नी उमेश सिंह की घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे आग से जलकर मौत हो गयी। हालांकि घर मे रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हुआ है लेकिन घटना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मीनू का विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका के भाई मुन्ना सिंह पुत्र बलभद्र सिंह निवासी ग्राम बूढ़ागांव थाना पिहानी ने दहेज की खातिर बहन की जलाकर हत्या का आरोप लगाया।पुलिस ने तहरीर पर पति उमेश सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह व सास यशोदा पत्नी शिवमंगल सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया है।