५ अगस्त २०२३ के मुख्य समाचार

  • चंद्रयान-3 का चंद्रमा की कक्षा में सफलता पूर्वक प्रवेश। अंतरिक्ष यान को बेंगलुरु में मिशन संचालन केंद्र से सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया था। अगला अभियान कल रात लगभग 11 बजे निर्धारित है।
  • संविधान के अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाने के चार वर्ष पूरे, सरकार ने कहा- जम्मू-कश्मीर में रोजगार और विकास को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
  • लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात के लिए पहली नवंबर से वैध लाइसेंस आवश्यक।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार।
  • मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत में बहुत अधिक वर्षा की चेतावनी दी।
  • राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने आतंकी गुट इस्‍लामिक स्‍टेट के महाराष्‍ट्र मॉडयूल मामले में छठी गिरफ्तारी की है।
  • अभिकरण ने आकिफ अतीक की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आधुनिक विस्‍फोटक के परीक्षण में शामिल होने और दो अन्‍य आतंकवादियों के छिपने का प्रबंध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • अदिति स्वामी बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
  • ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स फाइनल में कल एच०एस० प्रणय का सामना चीन के वेंग होंगयांग से होगा।