- परिजनों ने लोकलाज के भय से शव को नहर में बहाया।
- पुलिस को शव हुआ बरामद।
कछौना (हरदोई): थाना क्षेत्र के गांव कलौली में बीती रात को एक युवती (सियाराम की पुत्री) ने संदिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने लोक-लाज के भय से और पुलैस की कार्यवाही से बचने के लिए उसके शव को आनन-फानन में शारदा नहर में प्रवाहित कर दिया । शव बहकर आगे चला गया । लेकिन आज शव थाना क्षेत्र कासिमपुर में बरामद कर लिया गया । वहीं गाँव में मौत के कारणों को लेकर कानाफूसी हो रही है ।