आग लगने से प्रसूता झुलसी, इलाज के दौरान हुई मौत

कौशाम्बी जनपद अन्तर्गत नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं 7 आजाद नगर की घटना ।

अनीस अहमद, कौशाम्बी

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली के अन्तर्गत नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं 7 आजाद नगर में 14/06/2020 को दोपहर 2:00 बजे प्रसूता उमा देवी पत्नी गोरे लाल संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गम्भीर रूप से झुलस गयी । स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना न देते हुए महिला को आनन-फानन पड़ोसियों ने निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहाँ चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख प्रयागराज एस आर एन अस्पताल रिफर कर दिया । वहाँ इलाज के पहले ही प्रसूता की सांस थम गई ।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । घटना के वक्त पति गोरेलाल मौजूद नहीं था । साली की शादी के सिलसिले में गोरेलाल ससुराल गया था । पड़ोस के लोग ने बताया कि 15 दिन पहले उमा देवी के बच्चा हुआ था, तभी से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी । महिला के तीन बच्चे पुत्र कृष्ण 4 वर्ष, कृष ढाई वर्ष व कार्तिक 15 दिन को हैं । इस घटना से नागरिक दु:खी दिखे और इसकी पीड़ा उनके चेहरों पर साफ़ झलक रही थी ।

I.V 24 NEWS कौशाम्बी से जिला क्राइम रिपोर्टर 7470911400