रन थ्रू ट्रेन से कटकर बिहार की महिला की मौत

रविवार की शाम को एक बिहार की महिला ने गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पर रन थ्रू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
कोतवाली देहात के कोढ़ा निवासी नेहा रविवार की शाम को शौच करने के लिए गांव के बाहर रेलवे लाइन की तरफ गई थी। अचानक रन थ्रू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना नेहा के मायके बिहार के समस्तीपुर जनपद निवासी पिता सुरेश को दी गई। परिजनों के मुताबिक नेहा की 6 माह पहले शादी हुई थी।