डॉ. राजेश पुरोहित अमर साहित्य सम्मान-2022 सम्मान से हुए सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार को अंतरराष्ट्रीय संकलन “अमर विश्व साहित्य ” कृति में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान हेतु हिन्ददेश परिवार एवं प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा “अमर साहित्य सम्मान 2022” से अलंकृत किया गया।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान हिन्ददेश परिवार की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्चना पांडेय अर्चि व प्राची पब्लिकेशन के प्रकाशक राजेन्द्र सिंह विष्ट जी रूद्रपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड के कर कमलों से प्राप्त हुआ।

इस अंतराष्ट्रीय साझा संकलन में देश विदेश के 131 रचनाकारों की रचनाएँ चयनित कर प्रकशित की गई है। इस के माध्यम से पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का अनूठा प्रयास किया है।भारत में विद्यमान शांति प्रेम आपसी सौहार्द संस्कृति आदि के भावों की विविध स्वरूपों की प्रस्तुति प्रस्तुत कृति में परिलक्षित होती है।इस कृति में कहानी पत्र, गद्य,पद्य लेख व शोध पत्रों को प्रकाशित किया गया है। इस महान ग्रन्थ में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रचनाएँ प्रकाशित की गई हैं।
यह ग्रन्थ हिंददेश परिवार की एक महान कृति है। इस पुस्तक के सम्पादक डॉ. हेमलता रानी व अवनीश अग्रवाल जी है। अंगेजी की रचनाओं की संपादिका अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री आदरणीया रीता चुघ जी है

डॉ. पुरोहित को इस अंतराष्ट्रीय उपलब्धि पर अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना पांडेय अर्चि व हिन्ददेश परिवार की अनेक राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों व रचनाकारों ने बधाइयां प्रेषित की है।