शहदरा विस और पद्मश्री और एम्बुलेंस मैन के साथ ही 106 टाइम्स ब्लड डोनर जितेंद्र सिंह शंटी

जितेंद्र सिंह शंटी यह एक नाम नहीं, खुद में ही पूरा इतिहास हैं, जिनको हम सब लोग भलीभांति जानते हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, एम्बुलेंस मैन, १०६ टाइम्स ब्लड डोनर और कोरोना योद्धा भी उनको कहा जाता है। वो एक हीरो हैं जो लोगों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

उन्होंने इस बार दिल्ली असेंबली इलेक्शन में शहदरा से आम आदमी पार्टी की तरफ से खड़े होने का फैसला किया है। आज जितेंद्र सिंह शंटी जी ने पदयात्रा करके बिहारी कॉलोनी के लोगों से मुलाकात की। पद यात्रा के दौरान बिहारी कॉलोनी में जनता का ग़ज़ब का उत्साह और प्यार दिखा। जनता की आँखों में शंटी को सामने पाकर चमक आ गयी और उनकी कार्यशैली व स्वभाव को देखते हुए एक उम्मीद जगी है कि जितेंद्र सिंह शंटी इस शहर को एक नई दिशा की ओर लेकर जाएंगे।