सण्डीला क्षेत्र में वृद्धा के साथ साधू ने किया दुष्कर्म

सण्डीला क्षेत्र में दुष्कर्म का एक शर्मनाक मामला सामने आया है । जहाँ शौच को गयी एक वृद्ध महिला के साथ साधू ने दुष्कर्म कर डाला । खेतों में शौच गयी महिला को साधू ने अकेला देख पकड़ लिया और असहाय वृद्ध महिला को हवस का शिकार बना डाला । घटना की भयावहता तब और बढ़ गयी जब सण्डीला पुलिस ने महिला को थाने से भगा दिया । महिला इसके बाद अपनी पीड़ा लिए एएसपी के पास पहुंची । उन्होंने मामले में कार्यवाही के पुलिस को आदेश दिए हैं ।