हरदोई- प्रा०वि० कुरसेली में गांधी जयन्ती मनाई गई जिसमें प्र०अ० अनुराग अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थय भी आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। खेल से हमे नियम,अनुशासन,सयंम तथा हार के साथ जीत पर भी धैर्य बनाये रखना आदि का ज्ञान प्राप्त होता है।
इस अवसर पर ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता मे विजयी रहे बच्चों को बाॅर्नवीटा देकर निरन्तर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।ब्लॉक स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को नबम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित जिला रैली में प्रतिभाग करना है। इस मौके पर ममता, राजन, गोविन्द, रुचि देवी, सुनीत, तारा, रामदेवी, रघुवीर आदि लोग उपस्थित रहे।