कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को ग्राम भीरी में एण्टीरोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी–112,181,1076 नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गली/मोहल्लों, बाजारों, सडकों पर बेवजह घूम रहे लड़कों/शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी।
वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें, यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर महिला आरक्षी शायदा बीबी, महिला आरक्षी मोहिनी, महिला आरक्षी पूजा त्रिपाठी, महिला आरक्षी विनीता मौर्या सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता