चीनी की उपलब्धता में वृद्धि और मूल्‍यों को नियंत्रित करने के लिए चीनी निर्यात पर प्रतिबंध

केन्‍द्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता में वृद्धि और मूल्‍यों को नियंत्रित करने के लिए चीनी निर्यात पर प्रतिबंध एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी यह प्रतिबंध 31 अक्तूबर 2023 तक लागू रहेगा।

इससे पहले चीनी निर्यात पर प्रतिबंध इस वर्ष 31 अक्तूबर तक लगाया गया था। बढ़ती महंगाई के बीच भारत में चीनी के मूल्‍यों को कम करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। यह प्रतिबंध अमरीका और यूरोपीय संघ को निर्यात की जाने वाली चीनी पर लागू नहीं होगा।