बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने हेतु वृहद् रोजगार मेला 20 अक्टूबर को : मीता गुप्ता

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि जनपद में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के रोजगार हेतु एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन गन्ना कृषक महाविद्यालय, तहसील-सवायजपुर हरदोई में 20 अक्टूबर 2022 को किया जायेगा, जिसमें विभिन्न कम्पनियां हाई स्कूल, इण्टरमीडियट, स्नातक परास्नातक, तकनीकी योग्यताधारी 18-40 वर्ष के अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क चयन किया जायेगा। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य हैं। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण न होने की दशा में अभ्यर्थी वृहद् रोजगार मेले में प्रतिभाग नही कर पायेगें । 

वृहद् रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी सेवायोजन पंजीयन कार्ड, पोर्टल की यूजर आईडी-पासवर्ड एवं अपनी शैक्षिक योग्यता की प्रमाणित छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ गन्ना कृषक महाविद्यालय, तहसील-सवायजपुर में उपस्थित हो और इस कार्य हेतु अभ्यर्थी को कोई भी मार्ग व्यय नही दिया जायेगा।