बच्चों व विद्यालय परिवार ने एस०के०डी० का जन्मतिथि कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

सिद्धान्त सिंह :

एस0 के0 डी0 एकेडमी रायबरेली रोड वृन्दावन शाखा में एस0 के0 डी0 (एजूकेशन एवं हेल्थ केयर) के संस्थापक श्री एस0 के0 डी0 सिंह का जन्मोत्सव “स्थापना दिवस” गत वर्षाें की भांति बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय की पाँचों शाखाओं में विशेष सभा हुई जिसका प्रारम्भ सरस्वतीवंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

बच्चों ने एवं समस्त स्टॉफ ने कार्यक्रम की शुरूआत संस्थापक महोदय को सम्मानित करते हुये “गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुदेवो महेश्वरः, गुरु साक्षात् परमब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः” श्लोक गाकर किया। संस्थापक महोदय ने बड़े ध्यान से सुना एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर वृन्दावन शाखा में विषेष पूजा एवं हवन का आयोजन विधि विधान से किया गया। सभी कर्मचारियों ने सर की दीर्घायु व एसकेडी ग्रुप की उन्नति के लिए कामना की। एसकेडी कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों ने सम्मानित करते हुये इस दिन को हर्षोल्लास के साथ सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने मनाया।

इस अवसर पर एस के डी गु्रप के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने कहा कि श्री एस0के0डी0 सिंह जी ने इस संस्था की नींव रखने से लेकर आज तक कड़ी मेहनत की। साथ ही सम्बोधित करते हुए निदेशक जी ने कहा 1 नवम्बर श्री एस0के0डी0 सिंह जी का जन्मोत्सव (स्थापना दिवस) हमें हर वर्ष यह संदेष देकर प्रेरित करता है कि ’’कठोर परिश्रम ही सफलता का मूल आधार है’’। आप कई वर्षों से शिक्षा के द्वारा समाज को शिक्षित करने में लगे हैं जोकि अद्वितीय व अतुलनीय है। श्री एस0के0डी0 सिंह सर हम सभी के लिए एक बेमिसाल रत्न हैं।

तत्पश्चात् श्री एस0के0डी0 सिंह जी ने ईश्वर को नमन करते हुये सभी को आशीर्वचन देते हुये कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मेरा जन्म भारतवर्ष में हुआ जहाँ से इतनी अच्छी संस्कृति का समावेश हमारे जीवन में हुआ मैं ईश्वर का आभार व्यक्त करता हँू कि मुझे भौतिकी पढ़ाने का अवसर मिला एवं ईश्वर से यही प्रार्थना है कि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित करके समाज में शिक्षा का दीप प्रज्वलित करते रहें। संस्थापक महोदय ने सभी को आषीर्वाद देते हुए सभी को विश्वास दिलाया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक बच्चे की उन्नति के लिए प्रयासरत रहेंगे।