दीपक कुमार श्रीवास्तव –
● कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के खिल उठे चेहरे ।
कछौना (हरदोई)। शीतकालीन मौसम में बढ़ती ठंड ने अब लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करना शुरू कर दिया है।ऐसे में कुछ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि गरीबों व असहायों की ठंड से बचाव हेतु मदद के लिए आगे आकर मानवता का परिचय दे रहे हैं।

शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य कछौना तृतीय श्रीमती रीता देवी ने ग्राम कुकुही में मौजूद अपने निवास स्थान पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए। रीता देवी ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।समाज के सभी लोगों को इस जरूरतमंद श्रेणी के लोगों की निश्वार्थ भाव से सेवा व सहयोग करना चाहिए।कंबल वितरण के इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि योगाचार्य दीपक भारती, रामचंद्र, पप्पू एवं सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद पुरूष व महिलायें मौजूद रहे।
वहीं शनिवार को विकासखंड कछौना की ग्रामसभा पुरवा की प्रधान सुमन गुप्ता के पुत्र एवं प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता ने अपनी ग्रामसभा में जरूरतमंद गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किये। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। अवधेश गुप्ता ने बताया कि ठंडक काफी बढ़ गई है, गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं। पर्याप्त संसाधन न होने के चलते असहाय ठंड में ठिठुर रहे हैं। ऐसे लोगों राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद कंबल इत्यादि से वंचित ना रह जाए।