चरवा थानाध्यक्ष संत शरण सिंह ने मय फोर्स का चलाया सघन चेकिंग अभियान

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयद सरावा मुस्कान चौराहा में रविवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना मास्क के निकले लोगो को चरवा थानाध्यक्ष संत शरण सिंह ने हिदायत दिया। कोरोनावायरस की महामारी में लोगों को बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के निर्देश दिए गए। लेकिन इसके बाद भी लोग खुले आम सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस की महामारी के खतरे बढ़ रहे है।इस बीच चरवा थानाध्यक्ष संत शरण सिंह ने बताया कि लगातार कड़ाई से पालन करवाने के लिए क्षेत्रों में पेट्रोलियम जारी रहेगा। ताकि अनावश्यक लोग फर्राटे न भरे और कोरोना के चक्र से बच सके। चेकिंग के दौरान वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।

नियम के अनुसार काटे गए ऑनलाइन चालान

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देश में चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। जिसके चलते रविवार शाम को उच्च अधिकारियों के आदेश पर चरवा पुलिस द्वारा सैयद सरावा मुस्कान चौराहे पर बिना मास्क व हेलमेट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वजह वाहन से घूम रहे लोगो पर चरवा थानाध्यक्ष संत शरण सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान 15 वाहनों का चालान किया गया और ₹1000 बिना मास्क के वाहन स्वामियों का जुर्माना किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सघन चेकिंग अभियान के दौरान चरवा थानाध्यक्ष संत शरण सिंह व एस आई आदित्य कुमार व सरवन कुमार व ललित कुमार व एस आई विजेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल चंद्रपाल मौजूद रहे।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट