बदायूँ में नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, जनता में मचा है हाहाकार

रवि सक्सेना, बदायूँ

BREAKING: पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के भाई की कोरोना से मौत

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में पांच कोरोना मरीज 108 एंबुलेंस कर्मचारी निकल आये। इसमें जिला स्तर पर एंबुलेंस के दो कर्मचारी संक्रमित आये। उसावां में एक, बिल्सी में एक, सैदपुर में एक संक्रमित निकला है। सैदपुर पीएचसी में तैनात वार्डब्याय भी संक्रमित निकला। इसके अलावा शहर के मोहल्ला कटरा शाह आलम का व्यक्ति भी दिल्ली में पॉजीटिव आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 264 हो गई है।

एक संक्रमित शहर के कटरा शाह आलम मोहल्ला का रहने वाला है। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना पॉजीटिव आने वाला व्यक्ति शहर के मोहल्ला शाह कटरा आलम का रहने वाला है। दिल्ली में रहकर उपचार करा रहा है वहीं पर कोरोना की जांच एक लैब से कराई है वहां पॉजीटिव निकला।

सैदपुर सीएचसी पर बीसीपीएम कोरोना संक्रमित निकलने के बाद से एमओआईसी, डॉक्टर-कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव निकल रहे हैं। अब सीएचसी पर तैनात वार्डब्याय भी पॉजीटिव निकला। जो वजीरगंज कस्बा का रहने वाला है और सैदपुर सीएचसी पर तैनात है। सैदपुर सीएचसी को बंद कर उसे सेनिटाइज कराया गया, इसे साथ ही कस्बे में संक्रमितों के निकलने के बाद बैरीकेडिंग भी कराई गई।