हरदोई- पुलिस का ऑपरेशन क्लीन निरंतर जारी है और इसी के चलते हरदोई पुलिस ने बिलग्राम व अरवल थाना क्षेत्रों से दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है । जिसमें एक बदमाश 50 का इनामी था तो वहीं दूसरा बदमाश 25 हजार का ईनामी है। जिन पर मादक पदार्थ की तस्करी यूपी गैंगस्टर एक्ट तथा सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों का आरोप है।
हरदोई में पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बिलग्राम और अरवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरदोई की सर्विलांस के साथ स्वाट टीम और बिलग्राम की इलाकाई पुलिस ने मिलकर एक 50 हजार के शातिर पुरस्कार घोषित अपराधी अवधेश जायसवाल पुत्र राम किशोर जयसवाल निवासी मोहल्ला वैटगंज कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध यूपी गैंगस्टर एक्ट एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। अवधेश जयसवाल 50 का इनामी बदमाश था जिस पर आई जी रेंज की तरफ से ईनाम घोषित किया गया था । पुलिस ने आरोपित अवधेश को तहसील गेट वैफरिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
इसी तरह से अरवल थाना क्षेत्र में अगस्त 2017 में नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के आरोपी राजीव कुमार को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजीव पर बलात्कार और पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और वह 18 महीने से फरार चल रहा था। अरवल पुलिस के द्वारा राजीव पर 25 का ईनाम घोषित था। उसे अरवल पुलिस ने किर्तियापुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसका एक साथी पहले से जेल जा चुका है।