जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कल देर रात 10 बजे से 11 बजे के बीच नगर में बनाये गये रैन बसेरों एवं जलाये गये अलाव के स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार, तहसीलदार सदर रामाआसरे व अघिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी0लाल के साथ अग्रवाल बारात घर में बनाये गये रैन बसेरा, रोडवेज पर बने रैनबसेरा, महिला व पुरूष में अस्पताल व रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण के साथ ही उन्होने 20 गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किये तथा ठहरने वाले लोगों से वार्ता करते हुये कहा कि इस भीषण सर्दी के मौसम में किसी भी गरीब असहाय को परेशानी नही होने दी जायेगी तथा उन्हे अलाव जलवाने के अलावा कम्बल वितरित कर सहायता प्रदान की जायेगी। जिलाधिकारी ने स्वर्ण जयन्ती चौराहा, नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, जिन्द पीर चौराहा, सरकुलर रोड, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा तथा बड़े चौराहे पर लगाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया।
Related Articles
वाररूम व शौचालय निर्माण की सूची फोटो सहित उपलब्ध करायें – जिलाधिकारी
March 12, 2018
0
निरीक्षण विस्तृत, स्पष्ट व सुधारात्मक उद्वेश्य से पूर्ण होना चाहिए – जिलाधिकारी
January 17, 2018
0
गरीब व असहाय लोगो की शिकायतों को गम्भीरता से लें : जिलाधिकारी
December 23, 2017
0