कछौना-थाना क्षेत्र के रैसो गांव में अज्ञात चोरो ने रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी सहित कीमती आभूषणों पर हाथ साफ करते हुए हवाई फायर कर दहशत पैदा करते हुए फरार हो गये ।
गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरो ने रैसों में दस्तक देते हुए ऋषि यादव पुत्र लाखन के घर को निशाना बनाते हुए खेतों से लगी दीवार में सेंध लगाते हुए घर में दाखिल हो गये और कमरों में घुसने का प्रयास करने लगे । इसी बीच आहट से गृह स्वामी के जागने के चलते चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुये ।
इसके साथ ही चोरों ने भोलू पुत्र लालता के घर में जा घुसे । यहां पऱ भी गृह स्वामी की सक्रियता के चलते चोर चोरी करने में नाकाम रहे। वहीं रात्रि के अन्तिम पहर में चोरों ने मुनीश पुत्र वली मुहम्मद के घर को निशाना बनाते हुए घर में जा घुसे और कमरों का ताला तोड़ने लगें इसी बीच गृह स्वामी की पत्नी जरीना के जाग जाने के चलते चोरों ने उक्त महिला से मार पीट करते हुए भाग निकले । जरीना अभी घर के किवाड़ बंद कर घर में दाखिल हो पायी थी कि चोर पुनः फायर करते हुए जरीना के घर में दीवाल के रास्ते फांद आये और जरीना के साथ धक्का मुक्की करते हुए बक्से उठा कर खेतों की ओर भाग निकले । सुबह घर के पास ही फायर किये गये दो खोखे पड़े मिले साथ ही घर से कुछ दूर खेतों में बक्से पड़े मिलें । बक्सों से नकदी, कीमती कपड़े सहित जेवरात नदारद मिले ।