सीएम के आगमन को लेकर परखी तैयारियां

मुख्यमन्त्री के संभावित कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

2 जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर रसखान पे्रक्षागृह में ग्राम प्रधानों, सांसद व विधायक एवं प्रबुद्वजनों की होने वाली बैठकों के सम्बन्ध में हो रही तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी कोे निर्देष दिये कि ग्राम प्रधानों का समय से प्रेक्षागृह में निर्धारित गेट से प्रवेष कराते हुए बैठने की व्यवस्था करायें। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार से कहा कि अतिथियों एवं गणमान्य लोगों के वाहनों की पाकिंग व्यवस्था राजकीय इण्टर कालेज एवं गांधी भवन में की जायें। जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिषासी अभियंता, जिला विकास अधिकारी को निर्देष दिये कि मुख्यमंत्री के लोकार्पण के लिए लगने वाले पत्थरों की तैयारियां कर ली जाये और लोकार्पण के समय संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहेगें।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने भी सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।