डीएम व एसएसपी बदायूँ ने ककोड़ा मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा और विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया उद्घाटन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिलाधिकारी बदायूं श्री कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा ककोडा मेला में श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्ग, ट्रैफिक डायर्वजन, पार्किंग व्यवस्था व रात्रि में प्रकाश व्यवस्था इत्यादि का जायजा लेते हुए वॉलीवाल, कबड्डी, कुश्ती व दौड इत्यादि खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन भी किया गया । ड्यूटी में लगे समस्त अधि0/कर्म0गण को कानून एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी खास ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों पर कोई अवरोध उत्पन्न न हो । समस्त अधिकारीगण अपने निर्देशन में लगी पुलिस बल की ड्यूटियां समय-समय पर चैक करते रहने हेतु निर्देश दिये गये ।