पति के दीर्घायु की कामना के साथ विजयदशमी के दिन महिलाओं ने खेला सिंदूर

सिद्धान्त सिंह :

लखनऊ में दशहरा व विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान माता रानी के भक्तों ने सिंदूर खेला।

बंगाली क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में 100 साल से ज्यादा समय से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चंडीपाठ से पूजा का आरंभ होता है और इसके पश्चात 3 दिन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। पूजा, नृत्य, प्रसाद वितरण के उपरांत विजयदशमी के दिन महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला जाता है। जिसमें महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर माँ से अपने पति के दीर्घायु का आशीर्वाद लेती हैं। उसके उपरांत माँ का विसर्जन करके उनको अंतिम विदाई दी जाती है l