लेखपाल संघ की उपशाखा सण्डीला कार्यकारिणी का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा सण्डीला जिला हरदोई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को तहसील सण्डीला परिसर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी सातों पदों पर नामांकन हुआ। इसमें संघ के सत्यपाल अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश यादव, उपमंत्री ज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, ऑडिटर पद पर प्रमोद कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदित्य विक्रम, मनोज कुमार, मंत्री पद पर लोकेश कुमार, निवर्तमान मंत्री सुशील गुप्ता के मध्य मुकाबला हुआ। मंत्री पद पर सुशील कुमार गुप्ता लगातार तीसरी बार मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

तहसील संडीला के 87 लेखपालों में से 85 लेखपालों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में मंत्री पद पर लोकेश राहुल को 32 मत व सुशील कुमार गुप्ता को 52 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार 20 मतों से मंत्री पद पर सुशील कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदित्य विक्रम को 37 मत व मनोज कुमार को 45 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार मनोज कुमार को 8 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। यह चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक रहा।

सर्वेश राजवंशी प्रेक्षक व श्रीपाल वर्मा निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में हुआ। सुभाष चंद्र सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचित सभी सातों पदाधिकारियों को प्रेक्षक सर्वेश राजवंशी की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी श्रीपाल से प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। परिणाम जारी होने पर लेखपाल साथियों ने नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को बधाई दी।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता