उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा संस्था के कार्मिकों को 30 दिन के तदर्थ बोनस का भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप्र सचिवालय सत्कार सेवा संस्था के कार्मिकों को वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस का भुगतान किया जाएगा।