कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर की तरफ से कोलकाता की तरफ ट्रक में 20 बैलों को भरकर ले जा रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने दौड़ाकर सिरोही टोल प्लाजा के पास गाड़ी रोक लिया । माफिया, पुुुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भाग रहे थे । पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों पशु माफियाओं को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस ने तस्करों के पास से दो अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस कई खोखा और चार मोबाइल बरामद किये । मवेशी तस्करों को गिरफ़्तार कर पुलिस थाने लाई । जहां पर कोखराज एचएसओ प्रदीप कुमार राय लिखापढ़ी कर माफियाओं को जेल भेज दिया ।