(कछौना, हरदोई) – सोमवार को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त बालामऊ में कैशियर अरुण कुमार बाजपेई के सेवानिवृत्त होने पर शाखा प्रबंधक अभिनव भारती ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी । इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बाजपेई जी ने भेद-भाव मिटा कर बैंक के ग्राहकों को सदैव सम्मान दिया है ।
अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वाहन किया । इस अवसर पर बैंक कर्मचारी रोहित पाण्डे लोन अधिकारी, अनुपमा सिन्हा, विपिन मिश्रा, व समस्त स्टाफ व पियूष मिश्रा, रिषि कुमार सिंह, व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।