कछौना, हरदोई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को स्वच्छ पखवारा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय/बीआरसी परिसर में महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर नगर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह द्वारा ध्वजारोहण व गांधी तथा शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि, सभासदगण, नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मोहल्ला ठाकुरगंज (नटपुरवा) की समस्त नालियों और सड़कों की सफाई कराकर चूना छिड़काव कराया गया। वहीं प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमे रेलवेगंज, स्टेशन चौराहा मुख्य मार्ग, कछौना चौराहा, विनायक मार्केट में प्रतिबंधित पालीथीन के रोकथाम हेतु विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया । अभियान के दौरान 04 दुकानदारों के पास से लगभग 5 किलोग्राम पालीथीन जब्त की गई तथा 2500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव, लिपिक जे बी सिंह, रामजी, सीबू, अखलद और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही समस्त दुकानदारों एवम नागरिको से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील भी की गई।
इसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान बी0आर0सी0 कार्यलय कछौना में ध्वजारोहण किया गया । महानिदेशक व जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में साफ-सफाई अभियान के अंतर्गत कार्यालय परिसर में शशांक सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी व समस्त स्टाफ द्वारा प्रांगण में साफ-सफ़ाई का कार्य किया गया । इसके साथ ही विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में साफ़-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षक और बच्चो ने प्रतिभाग किया ।
खंड शिक्षाधिकारी शशांक सिंह ने उद्बोधन में कहा कि गांधी तथा शास्त्री के जीवन से आज के समाज को प्रेरणा लेना चाहिये तथा उनके बताये हुए मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया। उन्होने उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों से ये अपील की कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिये कि हम लोग जो कार्य कर रहें हैं, वह देश व समाज की सेवा है। इसमें अपने कर्तव्यों को सही निर्वहन करना चाहिये।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता