बिलग्राम से शिव यादव
द्वितीय सांडी पक्षी महोत्सव में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बिलग्राम ब्लाक के जलालपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा आठ की बालिकाओं साक्षी, श्रेया व कात्यायनी ने संयुक्त रूप से जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उन्हें शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया व उनका उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया, अध्यापक गण शकील अहमद, रीता रानी मौर्या, राजकुमार मौर्या, हर्ष कुमार व रमेश सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।