नवरात्रि कार्यक्रम में नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कड़ी कार्यवाही : एसडीएम सिराथू

कौशांबी : थाना कोखराज परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग में कोखराज क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को बुलाया गया था। जिसमे नवरात्रि के त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर थाना कोखराज में एस डी एम सिराथू व एसओ के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में एसओ बलराम सिंह उपनिरीक्षक के साथ तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। एसओ कोखराज ने कहा कि पंडाल में 10 वर्ष से कम व 65 वर्ष से ज्यादा के लोगों को पंडाल में अनुमति न दे और मूर्ति विसर्जित करने के लिए केवल चार लोगों की ही अनुमति हैं। वह भी पहले से निर्धारित तालाबों में ही कराये यदि किसी ने इसका उलंघन कर गंगा में विसर्जित करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा जायेगा। बिना परमिशन कोई भी मूर्ति नही बैठा सकता हैं कोरोना की इस महामारी को देखते हुए यह कानून के खिलाफ हैं। ऐसी दशा में तत्काल कार्यवाही होगी।।

जिला ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट