रामू बाजपेयी पाली
कस्बा पाली के माँ पंतवारी मंदिर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी भरखनी मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरदोई भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला महामंत्री श्री रामचन्द्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाजपा श्री राजीव रंजन मिश्र, प्रीतेश दीक्षित प्राची अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामू अग्निहोत्री, बागीश सिंह, अनमोल बाजपेई, कुलदीप मिश्र, अजीत बाजपेई, शिवम तिवारी, प्रकाश चंद्र, अनुज मिश्र, डॉ आलोक अवस्थी, पवन, अजय, विनीत, आशुतोष मिश्र, अंकित, अमित, राजरूप, आकाश गुप्ता, परितोष बाजपेई, चेतराम, श्रीपाल, राजा, नीरज आदि लोग मौजूद रहे।