पूर्व सभासद की ईमानदारी ने रोशन किया पिहानी का नाम

पिहानी : पिहानी के पूर्व सभासद एवं समाजसेवी संजीव शर्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। संजीव शर्मा के एसबीआई के 32360738154 खाता संख्या में एक्सिस बैंक के 915020036323396 खाते पाँच लाख रूपये गलती से 18 अक्टूबर को आ गये । संजीव शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर को उनके एसबीआई के खाते पर 345000 फिर उसके बाद में ₹155000 कुल मिलाकर ₹500000 अकाउंट में आ गया। दिल्ली में होने के कारण बैंक मैनेजर से संपर्क नहीं हो पाया। 22 अक्टूबर पिहानी वापस आते हैं एसबीआई के मैनेजर से संपर्क कर सहमत पत्र देकर पाँच लाख रूपये एक्सिस बैंक के खाते पर वापस कर दिया । संजीव शर्मा की इमानदारी कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।इतनी बड़ी रकम उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए वापस कर दी।