शीघ्र ही समस्त रसोईयों के मानदेय का भुगतान कराया जायेगा :- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 का प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों का माह मार्च 2018 से माह अगस्त 2018 तक के भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की अनुसूचित जाति की 2030 व अन्य जाति की 5441 रसोईयों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय की अनुसूचित जाति की 662 तथा अन्य जाति की 2335 रसोईयों के मानदेय धनराशि का भुगतान उनके खातों में ई-कुबेर के माध्यम से कराना प्रारम्भ कर दिया गया हैं और शीघ्र ही समस्त रसोईयों का भुगतान कराया जायेगा।