चेन्नई के पास तिरुविदंतई में आयोजित की जा रही रक्षा प्रदर्शनी 2018 के दौरान भारत और रूस ने कल सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। ये ज्ञापन भारत के निजी रक्षा निर्माता संगठनों और रूस के ऑरिजनल इक्वेपमेंट मैन्युफैक्चर्र के बीच किए गए। ये समझौते भारतीय प्रतिरक्षा सेनाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रणालियों, उपकरणों और हिस्से-पुर्जों आदि के निर्माण से संबंधित हैं। रक्षा प्रदर्शनी-2018 की पृष्ठभूमि में तीसरे भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन के दौरान इन समझौता ज्ञापनों पर दस्तखत किए गए।