आज भारत चांद की ऊँचाईयों को छू रहा और पाकिस्तान दर – दर भीख मांग रहा

राम वशिष्ठ (युवा चिन्तक व फिल्म निर्देशक) –

आज टीवी पर दो खबरें प्रमुखता से देखी गई । एक खबर भारत के चन्द्रयान – 2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की है तो दूसरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका में इंटरनेशनल बेइज्जती की है । आज भारत चांद की ऊँचाईयों को छू रहा हैं और पाकिस्तान दर – दर भीख मांग रहा हैं । आखिर ऐसा क्यों है ? वजह साफ हैं कि भारत ने लोकतन्त्र और तरक्क़ी के रास्ते को चुना जबकि पाकिस्तान ने आतंकवाद और कट्टरपंथ के साथ ही तानाशाही या सेना की कठपुतली सरकारों को कायम किया । भारत ने सदैव ही वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना की अपनाया है जबकि पाकिस्तान ने दुनिया के दुश्मनों ( ओसामा बिन लादेन , हाफ़िज सईद , अजहर महमूद और भी बहुत सारे नाम है ) को पनाह दी । अब नतीजे सामने हैं जो देश अमन प्रिय बना वो तरक्क़ी कर रहा हैं और जो अमन का दुश्मन बना वो भीख मांग रहा हैं ।