राजस्व, पूर्ति और बांट माप विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उप जिलाधिकारी बिलग्राम के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों की जाँच की गई। जाँच टीम में श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक, श्री सैफ जमाल वरिष्ठ विक्रय अधिकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, श्री संतोष वर्मा पूर्ति निरीक्षक बिलग्राम शामिल रहे।
टीम द्वारा सांडी- बिलग्राम रोड पर संचालित पेट्रोल पंपों हाईवे फ्यूल सेंटर बिलग्राम, किसान सेवा केंद्र बिलग्राम, एच् के फ्यूल एवंम श्री दुर्गे पेट्रोलियम का निरीक्षण किया गया । उक्त पेट्रोल पंपो पर कोई अनियमितता प्रकाश में नहीं आयी। उक्त पेट्रोल पंपों के संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने पेट्रोल पंपों पर गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पीने योग्य साफ पानी, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों का समुचित रखरखाव करना सुनिश्चित करें।