जय हिंद जय भारत मंच ने ग्रामसभा त्यौरी मतुआ में अस्थाई गोआश्रय-स्थल-निर्माण की मांग सदस्य विधान परिषद से की

कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्यौरी मतुआ के दर्जनों ग्रामीणों सहित जय हिंद जय भारत मंच ने सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल को पत्र देकर ग्रामसभा त्यौरी मतुआ में अस्थाई गौ-आश्रय स्थल शीघ्र खुलवाने की मांग की है।

दिये गये पत्र में ग्रामीणों ने बताया वर्तमान समय में ग्राम पंचायत में लगभग 400 छुट्टा गौवंश विचरण करते हैं। किसानों के सामने छुट्टा गौवंश ज्वलंत समस्या है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए रात रात भर रतजगा करने को विवश है, परंतु फिर भी किसान अपनी फसल को बचाने में विवश है। छुट्टा गौवंशों के कारण आए दिन ग्राम सभा में विवाद भी होते हैं। बिगड़ैल सांडों के हमले में कई लोगों चुटहिल हो चुके हैं। जिसके चलते कभी-कभी आक्रोशित किसान बेजुबान गौवंशों को बुरी तरह से वाला लाठी-डंडों व भाला से हमला करते हैं, वही किसानों ने फसल को बचाने के लिए खेतों में ब्लेट वाले तार लगा रखे हैं, जिसकी चपेट में आने से बेजुबान पशु बुरी तरह से घायल होकर तड़प तड़प कर मरने को विवश हैं। वही गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। यह विनम्र स्वभाव और बेहतरीन साथ देने वाली जीवधारी गाय में भावनाओं के प्रति सीमित संवेदनशीलता होती है। किसानों का पालन करती है। इसके सारे उत्पाद दूध दही मक्खन घी गोबर मूत्र भी पवित्र माने जाते हैं। इससे प्राप्त दूध से मनुष्य हष्ट पुष्ट होते हैं। इसका वर्तमान समय में कृषि कार्य में आधुनिकीकरण के कारण इसकी उपयोगिता कम हो गई है। जिससे किसानों ने इन्हें छुट्टा छोड़ दिया है। वही ग्रामसभा की आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे होने के कारण इनको चरने की जगह नहीं रह गई है, जिससे आवारा पशु अपनी भूख मिटाने के लिए किसानों की खड़ी फसल में झुंड के झुंड खेतों में घुकर फसल चट कर जाते हैं।

जय हिंद जय भारत मंच के संयोजक परमेश्वर दयाल गुप्ता ने सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल को पत्र देकर गांव में नवीन अस्थायी गौ आश्रय स्थल स्वीकृत कराके भूमि का चिन्हीकरण कर शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को छुट्टा गौवंशों की समस्या से निजात मिल सके।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता