लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था पर कोई भी संतोषजनक जवाब देने से बचे भाजपा जिलाध्यक्ष

सौरभ सिंह (पिहानी)-

———————————————————

हरदोई|किसानों से जन सम्पर्क करना हमारी पहली प्राथमिकता – भाजपा जिलाध्यक्ष

पिहानी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

शनिवार को कस्बे के राजन शुक्ला के आवास पर हरदोई भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाव दिया।

उन्होंने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार प्रदेशों में रैली करेंगे। इस बीच आगामी 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले में प्रधानमंत्री अपनी रैली कर जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पंजाब, कर्नाटक सहित कुल चार प्रदेशों में अपनी रैलियां करेंगे। जब उनसे पूंछा गया कि यह जनसम्पर्क कोई चुनावी मुद्दा है या किसान से संपर्क तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चुनावी मुद्दा बाद में किसान जनसम्पर्क पहले।

पिहानी की लगभग एक सप्ताह से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष बात को टालते नजर आए। इसके जवाब में उन्होंने कहाकि इस बारे में गहन विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि गोपमऊ विधानसभा से शाहजहांपुर की रैली के लिए लगभग 50000 की संख्या में लोग जाएंगे। हर गांव से 30-35 किसान और अन्य बूथ सेक्टर के लोग भी जाएंगे। इस रैली की जिम्मेदारी मुख्य रूप से धर्मेश मिश्रा, रामदास कटियार के ऊपर रहेगी। इस दौरान विधायक श्यामप्रकाश व अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।