पिहानी, हरदोई– कोतवाली पिहानी में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें एडीएम विमल अग्रवाल ने बकरीद व रक्षाबन्धन के त्यौहारों को लेकर बताया कि धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से नागरिकों के द्वारा बिजली का मुद्दा उठाया गया। जिस पर एडीएम ने पिहानी जेई हंसराज यादव की जमकर क्लास ली और हिदायत दी कि शेड्यूल के अनुसार सप्लाई दें तथा बीच में किसी भी प्रकार की कटौती न हो। जहां कही जर्जर तार हो उनको देखकर ठीक कराया जाये। एसडीएम शाहाबाद सर्वेश गुप्ता ने कहा बकरीद के त्यौहार पर जिन जिन स्थानों पर कुर्बानी दी जाती थी उन स्थानों पर ही कुर्बानी दी जाये। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि 13 जगहों पर कुर्बानी दी जायेगी। और कहा कि कुर्बानी में रक्त व अवशेष भूमि में दफन कर दिये जाये तथा नालियों में न बहाये। यदि ऐसा करते कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी नही दी जायेगी। इस बैठक में न.पा. अध्यक्ष हाजी मो.साजिद अंसारी, अधिशासी अधिकारी पी.एन.दीक्षित, पूर्व चेयरमैन डा.सईद खांन, गुड्डू राठौर, रिशू वैश्य, राजीव गुप्ता, राजकिशोर सिंह आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न
November 19, 2018
0
बाढ़ से पूर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में सेना, सहित अधिकारियों के साथ की गई बैठक
June 13, 2018
0
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
December 27, 2017
0