
- भारत के चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास।
- प्रधानमंत्री मोदी और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित अनेक गण्यमान्यों ने कहा है कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम के सफलतापूर्वक कदम रख कर भारत ने इतिहास रचा है। रोवर ने पहला मैसेज करते हुए कहा भारत! मैं अपने लक्ष्य तक पहुँच गया हूँ।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस सम्मेलन को संबोधित किया। श्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व का विकास इंजन बनेगा।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बहुविषयक पाठ्यक्रम लागू करने के लिए गोवा विश्वविद्यालय की सराहना की।
- जानेमाने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारत के चुनाव आयोग का राष्ट्रीय आइकन घोषित किया गया।
- इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की उपस्थिति में सचिन तेंदुलकर के साथ तीन वर्ष के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
- मिजोरम के सैरांग क्षेत्र में एक निर्माणधीन रेल पुल के ढह जाने से 17 मजदूरों की मृत्यु हो गई।
- राजधानी आइजॉल से करीब 21 किलोमीटर दूर इस दुर्घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया है कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।
- हादसे के समय कार्यस्थल पर करीब 35 से 40 मजदूर मौजूद थे।
- प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा।
- भारतीय शतरंज खिलाडी प्रजनानंद आज शाम फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल में मैग्नस कार्लसन से खलेंगे।