- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- सरकार ने सुधार दृढ विश्वास से किए है, न कि विवशता से। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को दूरदर्शी बताया।
- प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने सदन से कुछ देर के लिए वाकआउट किया।
- युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा- पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्तर में उग्रवादी गतिविधियों में नवासी प्रतिशत की कमी आयी।
- अनुराग ठाकुर ने आज असम के गुवाहाटी में तीन दिवसीय वाई-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है और वर्तमान में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने सिक्कों के वितरण में सुधार के लिए क्यूआर कोड आधारित सिक्कों की वेंडिंग मशीन शुरू करने की घोषणा की।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों के बाजार कारोबार का समय संशोधित करके सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर दिया है। इससे पहले कारोबार का समय सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक था।
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव देश भर में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कल ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ का शुभारंभ करेंगे।
- भारत ने भूकंप प्रभावित तुर्किये को मानवीय सहायता के रूप में राहत सामग्री, उपकरण और कर्मियों को लेकर चार सी -17 विमान भेजे हैं।
- क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच कल से नागपुर में।