नरवाना उपमण्डल के गांव पीपलथा निवासी प्रमुख समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी व उड़ान हौसलों की फाउंडेशन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा धीमान पुत्री जिले सिंह धीमान, निवासी पीपलथा को राज्यस्तरीय निर्भया अवार्ड से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान आने वाली 1 फरवरी को जींद में आयोजित निर्भया अवार्ड समारोह में प्रमुख अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जींद के विधायक कृष्ण मिढ़ा, प्रमुख समाजसेवी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी, भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा, कार्यक्रम के आयोजक महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला, शाईनिंग स्टार्स फांउडेशन के अध्यक्ष मंजीत भोंसला इत्यादि भी प्रमुख रहेंगे।
रेखा धीमान पिछले समय से उड़ान होंसलों की संस्था के तहत समाज सेवा कर रही है। पिछले समय से इसी संस्था के तहत मसिक धर्म जागरूकता अभियान चला रही है जिसके तहत अभी तक 1100 से ज्यादा लड़कियों को निशुल्क नेपकीन वितरित करने का काम कर चुकी है। इसके साथ-साथ रेखा धीमान 21 बेटियों को गोद भी लिया हुआ है। जिन्हें वह निशुल्क कोचिंग देने का काम कर रही है। इसके अलावा रेखा धीमान ऐसे परिवारों को सम्मानित करने का काम भी करती है जिन्होंने बेटियों को गोद लिया हुआ है। रेखा धीमान लड़कियों को स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-सयम पर सेमिनारों का आयोजन भी करती है। रेखा धीमान लड़कियों को खुद की रक्षा करने के लिए सेल्फ डिफ़ेंस के कार्यक्रम भी आयोजित करती है।
–नरेन्द्र जेठी/आशीष विश्वकर्मा, प्रयागराज